cbamazon
Top News

डॉ. यूसी सक्सैना की पुस्तक का समारोह पूर्वक विमोचन, ●समारोह में जुटी नामी गिरामी हस्तियां

डॉ. यूसी सक्सैना की पुस्तक का समारोह पूर्वक विमोचन,   ●समारोह में जुटी नामी गिरामी हस्तियां


बुलन्द संदेश/लायबा नूर

सम्भल।  प्रसिद्ध समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. यूसी सक्सैना की पुस्तक का विमोचन भव्य रूप से किया गया। जिसमे राजनीतिक, वं सामाजिक एवं धार्मिक तथा प्रशासनिक जगत की हस्तियों ने हिस्सा लिया। नगर के दुर्गा कालोनी स्थित बैंकट हाल मे विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू.सी सक्सैना - के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक का शानदार तरीक से विमोचन किया च गया। चिकित्सा के क्षेत्र में मानव एवं न समाज सेवा की मिसाल कायम के लिए नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. यू.सी. सक्सैना आदर्शों पर साहित्यकार डॉ दीपा गुप्ता द्वारा पितामह नामक पुस्तक का लेखन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिर्था कल्कि वं पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ने कहा कि पितामह पुस्तक केवल एक डाक्टर की कहानी ही नहीं बल्कि हर उस शख्स की कहानी है जो समाज की पीडा को समझता है। उन्होंने कहा कि डा. यू.सी. सक्सैना को आज यह सम्मान मिला और वह जिस मुकाम तक पहुंचे है। उसके लिए उन्होंने बहुत कुछ झेला और संघर्ष किया है। इसके साथ ही आचार्य ने शायराना अंदाज में डा. यू.सी. सक्सैना के आर्दशों को बयां किया। एडीजे एटा अहमदउल्ला खां ने कहा कि डा. यू.सी. सक्सैना को वह अपने छात्र जीवन से जानते है। हिन्द इंटर कालेज में वह और डा. यू.सी. सक्सैना ने शिक्षा ग्रहण की। डाक्टर साहब ने सदैव उनका हौसला बढाया। साहित्यकार एवं पुस्तक लेखका डा. दीपा गुप्ता ने कहा कि पितामह पुस्तक के माध्यम से डा. यू.सी. सक्सैना के जीवन आर्दशों को प्रस्तुत किया गया है। लेकिन इस पुस्तक में जो प्रस्तुत किया गया है डा. यू.सी. सक्सैना का कद इससे भी बढकर है। इसके साथ अन्य वक्ताओं ने भी डा. यू.सी. सक्सैना के शान में कसीदे पढे। अंत में डा. यू.सी. सक्सैना ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हैं मेरे साथ सबकी दुआओं का काफिला, कह दो मुखलिबों से अकेला नहीं हूं मैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिटी मजिस्टेट सुधीर कुमार सोनी व संचालन नेहा मलय ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम मे आये सभी अतिथियों का शांतनु सक्सैना ने बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा मलय ने किया। कार्यक्रम मे इस अवसर पर डा. अरविन्द गुप्ता, तरन्नुम अकील, डा.विनीत गुप्ता, राजेश सिंद्यल, कमल कांत तिवारी, कमल कौशल वाष्र्णेय, अभिताव गर्ग, डा. वी.के. पूनिया, विनय गुप्ता, संजय सांख्यधर, सुशील महरोत्रा, अनुराग रस्तौगी, राकेश अग्रवाल, अनुराग सुधाशुं, राजेन्द्र सिंह, मुकुल रस्तौगी, डा. अनुराग अग्रवाल, डा.संजय गुप्ता, डा. प्रशांत वाष्र्णेय, मौ. नाजिम, पवन रस्तौगी एड., अरविन्द सक्सैना एड., शरद भारदाज, मुशीर खां तरीन, डॉ० अरविन्द गुप्ता, फिरोज खां हिन्दुस्तानी, सुल्तान मौहम्मद खां कलीम, डां० संजय वाष्र्णेय, कमल कौशल वाष्र्णेय, मीर शाह हुसैन आरिफ, राजेश सिंघल, संजय सांख्यधर, डॉ०शहजाद, डॉ०कफिल आदि मौजूद रहे।