एक 60 वर्षीय किसान ने एक साथ एक बैचलर डिग्री, और एक दर्जन मास्टर डिग्री की परीक्षाएं देकर रचा नया इतिहास
बार काउंसिल आफ इंडिया की परीक्षा AIBE 21 और यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा देकर नया कीर्तिमान भी किया स्थापित
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) जहां आजकल लोग नये नये कीर्तिमान स्थापित करने के लिए नए-नए स्टैंड का प्रयोग करते है वहीं एक 60 वर्षीय किसान ने एक साथ एक बैचलर डिग्री, और एक दर्जन मास्टर डिग्री की परीक्षाएं देकर एक नया इतिहास रचा है। इसके अलावा बार काउंसिल आफ इंडिया की परीक्षा AIBE 21 और यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा देकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। जहां लोग 60 साल की उम्र में रिटायरमेंट की योजना बनाते हैं और पोते- पोतीयों की उंगलियों को पड़कर स्कूल में छोड़ने के लिए जाते हैं वही इन्होंने इस उम्र में तहसील मोदीनगर, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट गाजियाबाद, उच्च न्यायालय इलाहाबाद, और सुप्रीम कोर्ट मैं वकालत का रास्ता चुन लिया। गाजियाबाद मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर यादव बहुल गांव सुराना में एक किसान महावीर सिंह बालाजी वाला वर्तमान समय में एक साथ एक बैचलर डिग्री और एक दर्जन मास्टर डिग्री कर रहे हैं, जो अलग-अलग यूनिवर्सिटी से हैं दिसंबर/जनवरी सत्र के अब तक 56 पेपर, 42 असाइनमेंट, 3 प्रोजेक्ट, 3 viva की परीक्षाएं दे दी हैं, इसके अलावा बार कांसिल ऑफ इंडिया की AIBE 21 एवं यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा देकर एक इतिहास रच ही दिया है, इसके अलावा खेती-बाड़ी एवं वकालत करना और फिर पढ़ाई के लिए समय निकालना अपने आप में एक विचित्र एवं मुश्किल काम है, जिसे करना असंभव ही नहीं बल्कि नामुमकिन है क्योंकि यदि उम्र को देखा जाए तो इस उम्र में लोग कहने लगते हैं की बुड्ढा सटया गया है, दिमाग काम नहीं कर रहा है लेकिन ईश्वर जाने कि इस उम्र में उसके दिमाग में कौन सी चिप लगी हुई है या कोई दिव्य शक्ति की कृपा है जब इस मुद्दे पर महावीर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मैं तो इतना होशियार व्यक्ति नहीं हूं यह सब ईश्वर की कृपा है और मनोबल भी ईश्वर ही देता है वरना मेरी क्या हैसियत, समय से पहले भाग्य से ज्यादा इंसान को कुछ नहीं मिलता, मेरे जीवन में इन परीक्षाओं का कोई महत्व नहीं है मेरी 60 साल की उम्र हो चुकी है कब जीवन में झटका आ जाए किसको क्या मालूम, मेरी एक ही इच्छा है कि मेरा इन परीक्षाओं को लेकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो जाए और उन्हें विश्वास है कि उनका बहुत ही जल्द गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो जाएगा।


