cbamazon
Top News

*मौ. अशर इस्माइल ने रखा नो साल की उम्र में पहला रोजा*

*मौ. अशर इस्माइल ने रखा नो साल की उम्र में पहला रोजा*

 

माहे रमजान की रौनक के बीच कस्बे में एक रोजेदार चर्चा का केंद्र बना। 9 वर्षीय अशर इस्माइल ने ओर उनके भाई अदीब इस्माईल ने पहली बार रोजा रखा। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने उसकी हौसला अफजाई करते हुए फूलमाला पहनाकर रोजा कुशाई की और गिफ्ट देकर आशीर्वाद दिया।

रमजान के मुबारक महीने में जहां बुजुर्गों के साथ युवा और बच्चे भी इबादत में जुटे हैं, वहीं अशर के पहले रोजे को लेकर घर में खासा उत्साह रहा। मस्जिदों में नमाजियों की खासी तादाद देखने को मिली। शाम होते ही रोजेदारों ने परिवार के साथ इफ्तार की तैयारी शुरू कर दी। दोपहर बाद से ही घर की महिलाओं ने इफ्तार के लिए पकवान बनाने शुरू कर दिए थे।मगरिब की अजान से पहले ही दस्तरखान सजा दिया गया। अजान होते ही रोजेदारों ने अल्लाह तआला से दुआ मांगी और खजूर, पानी व शरबत से रोजा खोला। इसके बाद विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और अल्लाह का शुक्र अदा किया।

 

दोनों के रोजा रखने पर दादा शेख इब्राहिम, दादी अंजुम बेगम , चाचा नदीम ,दानिश, ओवेस, जुनैद इब्राहिम ने उसे रोजा खुलवाकर आशीर्वाद दिया। परिवार के बड़ों नन्हे बच्चों को गले लगाकर उसके जज्बे की सराहना की। इफ्तार में नन्हे मुन्ने बच्चे भी इफ्तार में शामिल हुए अर्ज़लान शाहजेन, मिज़ानं अफनान समेत सभी के एक दूसरे को इफ्तार की मुबारकबाद दी ।

इस अवसर पर रिश्तेदारों को भी इफ्तार का इंतजाम किया गया और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया गया। पास की मस्जिद के इमाम भी इफ्तार करने पहुंचे । ओर मुल्क के अमनो अमान की दुआ की। पूरे जिले में रमजान को लेकर धार्मिक उल्लास और आपसी भाईचारे का माहौल बना हुआ।