cbamazon
Top News

लक्ष्मी नगर के बाशिंदों ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन 

लक्ष्मी नगर के बाशिंदों ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन 

लक्ष्मी नगर के बाशिंदों ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन 

मोहल्ला लक्ष्मीनगर, ज्वालानगर में रोड, पक्की नाली, जल निकासी, खंभे एवं 

स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल।

बुलन्द संदेश ब्यूरो 

रामपुर। ज्वाला नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर के निवासियों द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मोहल्ले में लगभग 150-200 परिवार विगत कई वर्षों से निवास कर रहे हैं।

मोहल्ले की मुख्य एवं आंतरिक गलियों में आज भी कच्ची सड़क, टूटा खड़ंजा, खुली नाली, जलभराव और अंधेरा पसरा है। थोड़ी सी बारिश में ही गलियां दलदल में तब्दील हो जाती हैं। कीचड़-दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप आदि से बच्चों-बुजुर्गों का निकलना असंभव हो गया है।

संबंधित विभाग द्वारा यह कहकर टाल दिया जाता है कि यह क्षेत्र नगर पालिका में नहीं आता है जबकि मोहल्ले के ही कुछ प्रभावशाली लोगों के घरों के सामने 50-70 मीटर के टुकड़ों में चुनिंदा निर्माण किया गया है।

जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि जिला पंचायत राज अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग आदि को आदेशित करें कि मोहल्ला वासियों की समस्याओं का अविलंब समाधान करें। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि 15 दिनों में कार्यवाही न होने पर कॉलोनी वासी आईजीआरएस मुख्यमंत्री पोर्टल व मानवाधिकार आयोग में शिकायत हेतु बाध्य होंगे। 

ज्ञापन देने वालों में अजय कंबोज , वीरेंद्र कंबोज , सुखलाल सिंह लोधी, राम बहादुर गौतम , चमन सिंह गौतम, राकेश कुमार यादव, नरेश कुमार लोधी, होरी सिंह यादव, राजा राम कश्यप, हरीश चंद्र जोशी , शिव कुमार सिंह , राम किशोर सागर, गजेंद्र सिंह यादव, बीर सिंह, हरी ओम सिंह , गुलशन कुमार, धर्म वीर सिंह, राम प्रसाद, पिंकी, राहुल कुमार, राजेश कुमार सक्सेना, तिलक सिंह दिवाकर, नरेंद्र सिंह, केशव कुमार, रवि सक्सेना, दिनेश कुमार, शंकर सिंह 

आदि उपस्थित रहे l