शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए
रामपुर। शिक्षक दिवस और बैगलेस डे पर कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीपुर ठेका बिलासपुर में शिक्षक दिवस एवं बैगलेस डे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने जहां शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं बैगलेस डे के अंतर्गत मिट्टी से आकर्षक बर्तन, खिलौने एवं घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुएं बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।बच्चों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए कक्षा कक्ष और ब्लैक बोर्ड पर सजावट के साथ पूरे विद्यालय का संचालन बाल संसद और मीना मंच के सदस्यो द्वारा किया गया.बैगलेस डे प्रभारी मदन मोहन सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने मिट्टी को अपनी कल्पनाशक्ति के अनुरूप विभिन्न आकार प्रदान करते हुए छोटे-छोटे बर्तन, खिलौने तथा दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं के मॉडल तैयार किए।विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक नितिन राजपूत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है।
इस अवसर पर मदन मोहन सिंह गौरव त्यागी राजकौर शाद, जिया नूर, फात्मा, इकरा, जुबैर, रेहमान, सुहैल, ज़ैद, अब्दुल्ला, एंजेल, उजैब, अलबिनत, मुनीबा, अरमान, शाकिब आदि उपस्थित रहे।


