cbamazon
Top News

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत मेगा कैंपों में शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधान एसई हाइडेल हिमांशु वार्ष्णेय ने दी जानकारी, उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए मिलेगी 15 दिन की मोहलत, 30 जून तक जारी रहेंगे विशेष काउंटर

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत मेगा कैंपों में शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधान

एसई हाइडेल हिमांशु वार्ष्णेय ने दी जानकारी, उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए मिलेगी 15 दिन की मोहलत, 30 जून तक जारी रहेंगे विशेष काउंटर

 

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

 

संभल। रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) द्वारा आयोजित मेगा कैंप और विशेष स्मार्ट मीटर काउंटर उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। 

       अधीक्षण अभियंता (हाइडेल) हिमांशु वार्ष्णेय के अनुसार, 15 मई से 30 जून 2026 तक चलने वाले इन विशेष कैंपों में अब तक 1074 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया है। इसके साथ ही, निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्मार्ट मीटरों को तत्काल प्रभाव से प्रीपेड मोड से हटाकर पोस्टपेड मोड में बदलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इन कैंपों में उपभोक्ताओं को श्यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐपश् के इस्तेमाल की भी विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव लागू किया है। एसई हाइडेल हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि कारपोरेशन के आदेश के तहत सभी स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड की जगह पोस्टपेड मोड में काम करेंगे। इसके लिए कैंपों में उपभोक्ताओं को प्रीपेड से पोस्टपेड मोड में परिवर्तन संबंधित विशेष सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ही उपभोक्ताओं को अब बिल निर्गमन की तिथि से 15 दिन का ड्यू डेट दिया जाएगा। यदि उपभोक्ता इस अवधि में बिल जमा नहीं कर पाते हैं, तो इसके उपरांत उन्हें 7 दिन का श्डिस्कनेक्शन डेटश् मिलेगा। यह दोनों तिथियां उपभोक्ता के बिल पर स्पष्ट रूप से अंकित होंगी। मंडल के अधीन सभी वितरण खंडों में रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना जा रहा है। एसई हिमांशु वार्ष्णेय ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई से 17 जून के बीच सबसे ज्यादा 333 शिकायतें स्मार्ट मीटर ऐप को लेकर आईं। इसके अलावा मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 313, विद्युत बिल संशोधन के लिए 273 और अन्य श्रेणियों की 155 शिकायतें दर्ज की गईं। विभाग ने इन सभी 1074 शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही समाधान कर दिया है।