cbamazon
Trending News

अधूरे कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम सोसायटी के लोगों ने बिल्डर कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) 

दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम सोसायटी के लोगों ने बिल्डर के साइट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे सोसायटी के लोगों ने सोसायटी में बिलडर से अधूरे कार्य पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे सोसायटी के लोगों ने बिल्डर को चेतावनी दी है कि यदि आठ दिन के अंदर उनकी मांग पूरी ना हुई तो बड़े स्तर पर आन्दोलन किया जायेगा।लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम

सोसायटी के सैकड़ों लोग एकत्र होकर बिल्डर के साइट कार्यालय पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि बिजली की एसटीपी,पानी की व्यवस्था, मंदिर के लिए जमीन व आईएफएमएस फंड सहित कई महत्वपुर्ण मांगे  रखी गईं।  करीब दो घंटे से अधिक समय तक चले धरना प्रदर्शन में लोगों ने आठ दिन के अंदर मांग पूरी ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष अमित त्यागी, कुलदीप, दीपक, सरिजा सिंधू, प्रियंका, रीना, हीमा, योगेंद्र व शैलेश भारद्वाज सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।