cbamazon
Trending News

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर किया हंगामा

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर किया हंगामा

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर किया हंगामा

 

ग्रामीणों का आरोप एलटी व एसटी लाइनें आपस में टकराने से दर्जनो मकानों  में फूंके थे इलैक्ट्रिक उपकरण

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) 

गांव सुराना के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एलटी और एसटी लाइनें आपस में टकराने से दो दर्जन से अधिक घरों के इलैक्ट्रिक उपकरण फूंक गए। उन्होने मुआवजे की मांग की।

सपा नेता विकास यादव के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीा एकत्र होकर अधिशासी अभियंता के कार्यालय में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका कहना  है कि यह घटना विघुत विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। जबकि ग्रामीण पहले भी कई बार इस बारे में शिकायत कर चुक है। यदि समय रहते शिकायत पर ध्यान दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर सभी क्रॉसिंगों को ठीक करा दिया जाएगा।  लिया जाएगा।  सहायक अभियंता (ग्रामीण) को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर आकाश त्यागी,कुलदीप त्यागी,मोनू,करण ,आशू यादव,राजू यादव,हैप्पी त्यागी,आजाद ,अनु व रविंद्र प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।