cbamazon
उत्तर प्रदेश

17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, पहली बार वोट देने वाले युवाओं को मिलेगा मौका

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय वर्धन तोमर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे।उन्होंने बताया कि कैंप में पात्र नागरिक फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति जमा करनी होगी।उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष कैंप में पहुंचकर अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि कर लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है तो फार्म-6 भरकर आवेदन करें।बीएलओ की उपस्थिति की निगरानी सुपरवाइजर करेंगे, जबकि सुपरवाइजर की उपस्थिति की जांच संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार करेंगे। अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित स्कूलों और कॉलेजों को भी कैंप के दिनों में खुले रखने तथा आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।