बुलन्द संदेश/लायबा नूर
संभल। मानकों की अनदेखी कर रोड पर दौड़ने वाले स्कूली आदि वाहनो के खिलाफ एआरअीओ अमिताभ चतुर्वेदी के नेतृत्व मे अभियान चलाया गया।
मंगलवार को परिवहन विभाग के सहायक संभगीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं यात्री का अधिकारी योगेंद्र के द्वारा चलाए गए दिनभर अभियान में पूरे जनपद में अलग-अलग स्थान में जो कि थाना बनिया ढेर, चौकी नरौली, चौकी मोहम्मदपुर टांडा, परियावली चौकी थाना रायसत्ती, मंडी चौकी थाना संभल में कुल 20 वाहन बंद किए गए और 27 वाहनों के चालान किए गए और इन वाहनों पर ढाई लाख का जुर्माना आरोपित किया गया। इन वाहनों में ओवरलोड ट्रक, ईंट ढोने वाले ट्रैक्टर, सरिया ढोने वाले ट्रैक्टर, ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, छोटे ट्रक यह सभी शामिल हैं, ऐसे भी वाहन शामिल है। जिसमें प्रपत्र पूरे नहीं पाए गए किसी की फिटनेस समाप्त है किसी का परमिट समाप्त है किसी का इंश्योरेंस नहीं है किसी पर लाइसेंस नहीं है इस तरह के वाहनों का विभिन्न स्थानों में अभियान चला कर चालान एवं सीजर की कार्रवाई की गई।


