बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाज़ियाबाद( आशा चौधरी) त्यागी जागृति समिति का 24 वर्षों से प्रतिभाओं को नई पहचान और नई उड़ान देने का सतत अभियान
समाज सेवा, शिक्षा और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए समर्पित त्यागी जागृति समिति, बसंतपुर सैंथली पिछले 24 वर्षों से निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में समिति द्वारा 26 जुलाई 2026 (रविवार) प्रातः 9:00 बजे, हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले त्यागी समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद त्यागी एवं अनिल त्यागी ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य उन होनहार बच्चों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों से समाज का नाम गौरवान्वित किया है। समिति का विश्वास है कि ऐसे सम्मान से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और वे भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे। इस गरिमामय समारोह की मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति बबीता त्यागी होंगी, जो वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके करकमलों से प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगा।
समिति की पूरी टीम कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए समाज के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक संगठनों से लगातार संपर्क कर रही है। समिति ने त्यागी समाज के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं समाज के सम्मानित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने और इस प्रेरणादायी आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मीटिंग में प्रेमचंद त्यागी (अध्यक्ष) ,अनिल त्यागी ( व० उपाध्यक्ष ) ,सोमेन्द्र त्यागी (कोषाध्यक्ष), धनप्रकाश (संरक्षक), अनिल त्यागी ( सलाहकार) आदि उपस्थित र


