cbamazon
उत्तर प्रदेश

35 बीघा जमीन पर टकराव, तीन घंटे जांच बेनतीजा

35 बीघा जमीन पर टकराव, तीन घंटे जांच बेनतीजा

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

अगर न्याय नहीं मिला तो करेंगे पलायन -हिंदू पक्ष 

दानिश अली 

सम्भल। थाना हयातनगर क्षेत्र स्थित सरायतरीन के मुख्य बाजार गंज में 35 बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और नगर पालिका परिषद के ईओ आदित्य प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे तक जांच-पड़ताल की,लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। इस दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने दावे और दस्तावेज अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए।
      निरीक्षण के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जा और रास्ते बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे क्षेत्र छोड़ने को मजबूर होंगे। कई लोगों ने आरोप लगाया कि दबंगों के कारण वे अपने मकान और दुकानों का उपयोग तक नहीं कर पा रहे हैं।विवादित भूमि पर दावा करने वाले सईदुद्दीन ने बताया कि उन्होंने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से यथास्थिति (स्टेटस को) का आदेश प्राप्त किया है। उनके अनुसार,उनके पिता ने वर्ष 1973 में नीलामी के माध्यम से यह जमीन खरीदी थी,जिसकी पुष्टि 1974 में हुई और प्रशासन ने उसी समय कब्जा भी दिलाया था। उनका कहना है कि पूरी भूमि पर उनका कब्जा नहीं है और कई हिस्सों को लेकर दीवानी अदालत में मामले लंबित हैं।स्थानीय निवासी हेमंत कुमार,गोपाल वार्ष्णेय और मधुर शर्मा समेत कई लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध फड़ लगाए जा रहे हैं और रास्ते बाधित किए जा रहे हैं। साथ ही अवैध वसूली के भी आरोप लगाए गए हैं।फिलहाल प्रशासन ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेशों और अभिलेखों का परीक्षण कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।