cbamazon
उत्तर प्रदेश

4 साल का बच्चा परिवार से मिला,महज 2 घंटे में 

4 साल का बच्चा परिवार से मिला,महज 2 घंटे में 

 

बुलन्द संदेश/लाएबा नूर

 

सम्भल यूपी-112 पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। चन्दौसी थाना क्षेत्र में रास्ता भटककर लापता हुए करीब 3-4 वर्षीय मासूम बच्चे को पुलिस टीम ने महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अगस्त 2026 को यूपी-112 पीआरवी को सूचना मिली कि एक छोटा बच्चा अकेला भटकता हुआ नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी 9918 व 8067 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लिया।पुलिसकर्मियों ने बच्चे से उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया,लेकिन वह कुछ स्पष्ट नहीं बता सका।इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू की और सोशल मीडिया व स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से जानकारी साझा की। काफी प्रयासों के बाद बच्चे के परिजनों का पता चला। जांच में सामने आया कि बच्चा खेलते-खेलते घर से दूर निकल गया था और रास्ता भटक गया।पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।