cbamazon
उत्तर प्रदेश

40 गृहस्थ यजमानों ने दी यज्ञ में आहुतियां, मैराथन विजेताओं को किया गया सम्मानित

40 गृहस्थ यजमानों ने दी यज्ञ में आहुतियां, मैराथन विजेताओं को किया गया सम्मानित

 

 

बुलन्द संदेश/ लल्ला सलमानी 

 

 

गवां रजपुरा। क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी में स्थित आर्य समाज की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को 40 गृहस्थ यजमानों एवं उनकी सहधर्मिणियों की सहभागिता से बृहद वैदिक यज्ञ एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति, समाज के कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण की कामना करते हुए यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं कार्यक्रम के यज्ञ ब्रह्मा आचार्य जीवन सिंह आर्य, प्राचार्य, गुरुकुल साधु आश्रम, अलीगढ़ रहे। उन्होंने वैदिक यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा इससे व्यक्ति, समाज और पर्यावरण का कल्याण होता है मुख्य वक्ता विपिन बिहारी, राज्य प्रभारी, पतंजलि योग समिति, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) ने अपने उद्बोधन में योग, वैदिक संस्कृति एवं नशामुक्त जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, संस्कारित और संगठित समाज ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाशंकर आर्य, उपाध्यक्ष, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश ने की। उन्होंने कहा कि आर्य समाज निरंतर शिक्षा, सेवा,संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरण के क्षेत्र में कार्य करता रहा है और स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित यह समारोह समाज को नई दिशा देने वाला है कार्यक्रम में भजनोपदेशक राष्ट्र वसु आर्य ने अपने प्रेरणादायी भजनों एवं वैदिक संदेशों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया इस अवसर पर पूर्व में आयोजित आर्यवीर मैराथन दौड़ के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मेडल, पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दिनेश कुमार, राघवेन्द्र, नरेन्द्र पाल आर्य, वेदवसु आर्य, ज्योति वसु आर्य, राज वसु आर्य, महेश, हीरेन्द्र, धीरेन्द्र आर्य, विजयपाल, भुवनेश, देवराज, ख्यालीराम, विजनेश, रवि सहित बड़ी संख्या में आर्यजन, यजमान, मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे