cbamazon
उत्तर प्रदेश

आबादी में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर देवहा नदी में छोड़ा

आबादी में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर देवहा नदी में छोड़ा

बुलन्द संदेश ब्यूरो

बरेली, (शाहिद अली) क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम करूआ साहिगंज में रविवार देर रात एक मगरमच्छ आबादी में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर देवहा नदी में छोड़ दिया ग्राम प्रधान मोहम्मद अजीम ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे गांव में मगरमच्छ घुस आया था। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना पर बीट प्रभारी अकबर अली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में कढेराम, मोहम्मद अशरफ, अर्जुन कुमार और मान सिंह शामिल रहे। रेस्क्यू के दौरान ग्राम प्रधान एवं पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर देवहा नदी में छोड़ दिया बताया गया कि गांव निवासी अजीज अहमद रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

घर से कुछ दूरी पर गली में उन्हें मगरमच्छ दिखाई दिया। उन्होंने बिना देर किए ग्राम प्रधान मोहम्मद अजीम को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को अवगत कराया गया। समय रहते मगरमच्छ के पकड़े जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।