बुलन्द संदेश ब्यूरो
1 , पैरों में छाले और पूरे बदन में चुभती सुई की परवाह किए बिना भोले के भक्त बढ़ रहे हैं मंजिल की ओर।
2, मेरठ हिंदू व्यापारी संगठन ने किया भव्य सम्मान।
3, कावड यात्रा शिव भक्ति से शक्ति की आराधना का विशेष पर्व= रोहित शर्मा ।
धौलाना। संजीव वशिष्ठ ।
धौलाना तहसील की पवित्र देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध गांव सपनावत से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल, सुसज्जित और अति मनोहारी कावड़ लाई जा रही है।

मुज्जफरनगर के बाद अब इस विशाल कावड़ के मेरठ में प्रवेश करते ही हिंदू व्यापारी संघ कमेटी ने कावड़ के संचालकों का भव्य सम्मान किया। हिन्दू व्यापारी संघ की टीम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर भोले भक्तों का उत्साह बढ़ाया।
गांव सावनावत निवासी व्यापारी और समाजसेवी पंडित रोहित शर्मा जी ने इस अवसर पर कहा
सपनावत की ये कावड़ सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, एकता और सनातन धर्म की शक्ति का प्रतीक है। पैरों के छालों और कष्टों को भूलकर जो भक्त बाबा के दरबार तक पहुंचते हैं, वही सच्ची भक्ति है। हमारा पूरा गांव हर वर्ष इसी भाव से कावड़ लेकर चलता है।
इस पावन कावड़ को लाने में विशेष सहयोग अध्यक्ष जितेंद्र राणा, गुरुजी सुरेश, पंडित रोहित शर्मा, एडवोकेट मोहित शर्मा, डा विजय चौहान, ललित शर्मा, मोहित गुप्ता, ऋषभ राणा, रिंकू, सोनू राणा, सहित समस्त ग्रामवासियों का।

इस विशाल सुसज्जित कावड़ को सम्मान मिलने पर धौलाना क्षेत्र के लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है ।


