cbamazon
उत्तर प्रदेश

अधिकाधिक वृक्षारोपण करना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी : अजय कुमार शर्मा

अधिकाधिक वृक्षारोपण करना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी : अजय कुमार शर्मा

 

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

संभल चंदौसी रोड स्थित _गायत्री सेवा आश्रम_ में आज केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसोसिएशन ने समाज को वृक्षारोपण करने, वृक्षों से प्रेम करने, उनके महत्व को समझने और उनकी सुरक्षा व परवरिश के लिए प्रेरित किया केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा 12 जुलाई से 19 जुलाई तक चलाए जा रहे वृक्षारोपण सप्ताह के अंतर्गत आज गायत्री सेवा आश्रम परिसर में नींबू,आम, नीम, अमरूद आदि के पौधे लगाए गए कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए अजय कुमार शर्मा ने कहा कि अधिकाधिक वृक्षारोपण करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य और जिम्मेदारी दोनों है उन्होंने वृक्षों की उपयोगिता, लाभ और पर्यावरण में महत्व बताते हुए कहा कि संपूर्ण मानव जीवन वृक्षों का ऋणी है इस अवसर पर सुभाष चंद्र शर्मा ने एक वृक्ष मां के नाम अभियान का भावनात्मक संदेश देते हुए कहा कि हम सभी को कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसे अपनी मां के समान प्यार, दुलार और सम्मान देना चाहिए यह केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कार्यक्रम में नेत्रपाल, मोहनलाल,नितेश सैनी, राधेश्याम, दुर्वेश सैनी, पवन यादव, सत्यवीर सिंह, सुबोध पाल, सुबोध गुप्ता, विकास वर्मा सहित गायत्री परिवार, हिंदू जागृति मंच एवं भारतीय इतिहास संकलन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे