*अधिकारियों द्वारा समारोह के बाद गंदगी साफ न करने पर जुर्माना वसूला गया*
*शहर की स्वच्छता और सुंदरता सामूहिक जिम्मेदारी नगर आयुक्त*
गाजियाबाद (आशा चौधरी) नगर निगम लगातार शहर की स्वच्छता और सुंदरता के लिए कार्य कर रहा है प्रतिदिन प्रातः अधिकारी मुख्य मार्ग तथा आंतरिक गलियों में भी निरीक्षण करते हुए सफाई अभियान चला रहे हैं, इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग टीम को राजनगर मे समारोह के बाद सड़क पर फैली गंदगी मिली जिस पर अधिकारियों द्वारा समारोह के बाद गंदगी साफ न करने पर जुर्माना वसूला गया तथा समारोह के आयोजक द्वारा नगर निगम सफाई मित्रों का सहयोग करते हुए खुद भी गंदगी को साफ किया गया साथ ही अन्य क्षेत्र वासियों को भी सफाई व्यवस्था में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गयाl पड़ोसियों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के सफाई मित्रों तथा आयोजन के द्वारा सफाई करने पर प्रशंसा की गई lनगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश द्वारा बताया गया कि शहर में लगातार प्रतिदिन सफाई अभियान प्रातः के समय चलता है जिसके क्रम में आरडीसी राज नगर में भी निरीक्षण किया गया पाया गया रात्रि में सड़क पर समारोह का आयोजन किया गया इसके बाद गंदगी छोड़ दी गई जिस पर कवि नगर जोन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हिमांशु द्वारा ₹10000 का जुर्माना वसूला गया साथ ही सफाई भी कराई गई, भविष्य में सड़क पर गंदगी ना फैलाएं तथा स्वच्छता में सहयोग करें जागरूक किया गयाl नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा बताया गया कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता सामूहिक जिम्मेदारी है जिसमें गाजियाबाद नगर निगम अपने कर्तव्य को निभा रहा है इसी क्रम में शहर वासियों का सहयोग भी बेहद आवश्यक है सड़कों पर समारोह के दौरान गंदगी फैलाने पर सफाई की जिम्मेदारी भी उठानी होगी, राजनगर में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत गंदगी सड़क पर छोड़ी गई जिसका स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा संज्ञा लेते हुए कार्यवाही की गई गाजियाबाद नगर निगम जन-जन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है किसी भी आयोजित समारोह के उपरांत सफाई व्यवस्था को भी सुनिश्चित करें शहर की स्वच्छता और सुंदरता हम सभी की जिम्मेदारी है जन-जन को जागरूक किया जा रहा है l


