cbamazon
उत्तर प्रदेश

अधिकारियों को भ्रमित और गुमराह करके उत्पीड़न करने से रोकने की गुहार

अधिकारियों को भ्रमित और गुमराह करके उत्पीड़न करने से रोकने की गुहार

बुलन्द संदेश ब्यूरो

अमरोहा(डा. महताब अमरोहवी )

सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मौर्य के हो रहे उत्पीड़न को रोकने के संबंध में आरटीआई एसोसिएशन ने जिलाधिकारी डा०नितिन गौड़ से मिलकर गुहार लगाई है।सोमवार को आरटीआई एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के जिलाध्यक्ष पं० मनु शर्मा (एडवोकेट) एवं जिला महासचिव संजीव जिंदल (एडवोकेट) के संयुक्त नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी डा० नितिन गौड़ से मिला और उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा । जिसमें कहा गया कि हमारी एसोसिएशन प्रत्येक नागरिक के लिए उत्पीड़न से सुरक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और भ्रष्टाचार से मुक्ति को दृढ़ संकल्पित है । पत्र में कहा गया कि विनोद कुमार मौर्य जो एक सामाजिक कार्यकर्ता और हमारी एसोसिएशन के प्रति सदैव निष्ठा पूर्वक समर्पित रहे हैं । उन्होंने एसोसिएशन को लिखित पत्र द्वारा अवगत कराया है कि उनका विवाद देवेंद्र कुमार भगत विजेता मेडिकल स्टोर के संचालक से चल रहा है। जो कि उनके प्रति द्वेष भावना रखते हैं ।देवेंद्र भगत के विरुद्ध उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में उसके अनुचित व अवैध कृत्यों के विरुद्ध शिकायतें की थी। उसी रंजिश के कारण देवेंद्र कुमार भगत ने उन पर गुंडे व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला करवाया इसके संबंध में विनोद कुमार मौर्य ने देवेंद्र भगत व उनके साथियों के विरुद्ध मुकदमा थाना अमरोहा नगर पर दर्ज कराया । जिसकी विवेचना अभी लंबित है। उक्त मुकदमे में देवेंद्र भगत द्वारा उनपर अनुचित दबाव बनाने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने ड्रग एसोसिएशन को भ्रमित और गुमराह करके वास्तविक तथ्यों को छुपाते हुए जिलाधिकारी के समक्ष विनोद कुमार मौर्य की झूठी व निराधार शिकायतें की गई। जिससे उनका पुलिस उत्पीड़न हो रहा है ।उन्होंने एसोसिएशन से सहयोग की अपेक्षा की गई है। एसोसिएशन ने यही शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंप कर उत्पीड़न रोकने की गुहार लगाई है ।उक्त संबंध में जिलाधिकारी ने किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने का आश्वासन दिया गया और शिकायती पत्र को पुलिस अधीक्षक से जांच हेतु भेज दिया गया । इस अवसर पर पंडित मनु शर्मा, संजीव जिंदल, चंद्रगुप्त मौर्य, सैय्यद जामिन, दिनेश सिंह, अर्पण कौशल, मनुज गोयल, ईश्वर सिंह बॉबी, शानू कुरैशी, जनम सिंह, राजीव शर्मा आदि लोगों उपस्थित रहे