cbamazon
उत्तर प्रदेश

अधिशासी अधिकारी ने नालों की सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अधिशासी अधिकारी ने नालों की सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

बुलंद संदेश ब्यूरो

शिकारपुर। बुधवार कों अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शिकारपुर नीतू सिंह द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित नालों की सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

अधिशासी अधिकारी ने सफाई प्रभारी जामिन अली को सख्त निर्देशित किया कि नगर के सभी नालों की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा के दौरान नगर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि नगर के किसी भी वार्ड या क्षेत्र से जलभराव की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जलभराव संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा नालों की समयबद्ध सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को निरंतर सुचारु बनाए रखा जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद शिकारपुर नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं जलभराव मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।