cbamazon
उत्तर प्रदेश

आगामी महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना नौगांवा सादात में पुलिस अधिकारियों द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आगामी महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना नौगांवा सादात में पुलिस अधिकारियों द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अमरोहा (डा. महताब अमरोहवी ) 

थाना  नौगांवा सादात परिसर में क्षेत्राधिकारी नौगांवा सादात एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नौगांवा सादात द्वारा आगामी महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित पुलिस बल को उच्चाधिकारियों द्वारा निर्गत आदेशों एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, भीड़ नियंत्रण, त्वरित पुलिस रिस्पांस एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन, सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करें। श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं शालीन व्यवहार बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।इसके अतिरिक्त कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी निगरानी रखने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।