बुलंद संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)
दिल्ली मेरठ रोड पर असालत नगर के निकट स्थित आई.टी.एस डेंटल कॉलेज द्वारा जून माह में गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों जैसे लोनी, डासना, विजय नगर, चिरौड़ी, इंद्रगढ़ी, नेकपुर, कुशलिया, अर्थला, फरूकनगर, नंदग्राम, भोपुरा, फरीदनगर, लाल कुंआ, इस्लामनगर, रावली, तथा मछरी के साथ-साथ ऑफिसर सिटी-1, अरबन होम्स, स्टार रामेश्वरम एवं यूनिनव हाइट्स जैसी कॉलोनियों में मरीजों के लिए नियमित शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में लगभग 5100 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, व्यक्तियों को सामान्य दंत समस्याओं के प्रारंभिक संकेतों के बारे में शिक्षित करना और मुफ्त निदान तथा उपचार सेवाएं प्रदान करना था। प्रत्येक शिविर की शुरूआत मौखिक स्क्रीनिंग सत्र से हुई, जिसके बाद प्रत्येक मरीज को अपना उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों, दंत फ्लोरोसिस और उन्हें रोकने के उपायों पर जोर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें कैरियोजेनिक खाद्य पदार्थो के बारे में शिक्षित किया गया जो दांतों में सड़न पैदा कर सकते है।
इसके अतिरिक्त मरीजों को संस्थान में प्रदान किये जाने वाले उन्नत उपचार जैसे डेंटल इंप्लांट, लैमिनेट्स, वेनीर्स, माइक्रोस्कोपिक रूट कैनाल ट्रीटमेंट, ब्रेसेस, एलाइनर्स, टीथ व्हाइटनिंग, हेयर ट्रांसप्लांट आदि के बारे में भी बताया गया। शिविर स्थल पर मरीजों के दांत निकाले गये, दांतो की सफाई करायी, दांतों की सड़न को रोकने के लिए एपीएफ जैल लगाना और और मरीजों का एक्स-रे तथा दांतो मे मसाला भी भरा गया। इसके अतिरिक्त, संस्थान के द्वारा भोजपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पी.एच.सी) और मुरादनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी.एच.सी) में अपनी चल रही सेटेलाइट के जरिए मरीजों को निशुल्क उपचार प्रदान किया जाता है।
आई.टी.एस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर. पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इन स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया।


