cbamazon
उत्तर प्रदेश

आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज में एक दिवसीय सी.डी.ई. एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन

आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज में एक दिवसीय सी.डी.ई. एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) दिल्ली मेरठ रोड पर असालत नगर के निकट स्थित आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडोंटिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज विभाग द्वारा ‘‘ऑक्लूजन अनलोक्डः द की टू क्लीनिक सक्सेस‘‘ विषय पर एक दिवसीय सी.डी.ई. एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न डेंटल कॉलेजों के 200 से अधिक बी.डी.एस. छात्र एवं एम.डी.एस. के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के दंत चिकित्सकों ने सहभागिता की। यह कार्यक्रम आई.टी.एस. - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ रघुवर दयाल सिंह, प्रोफेसर, प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग, किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ रहे। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी के साथ-साथ संस्थान के सभी डीन्स, दंत विभागों के एच.ओ.डी. एवं दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहे। अपने व्याख्यान में डॉ रघुवर ने दंत ऑक्लूजन के मूलभूत सिद्धांतों तथा रेस्टोरेटिव डेंटिस्ट्री, प्रोस्थोडोंटिक्स, इम्प्लांट डेंटिस्ट्री एवं फुल माउथ रिहैबिलिटेशन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ऑक्लूजल कॉन्टैक्ट्स एवं मैंडीबुलर मूवमेंट्स के वैज्ञानिक विश्लेषण के माध्यम से सामान्य एवं विकृत ऑक्लूजल स्थितियों की पहचान, पैराफंक्शनल आदतों के साक्ष्य-आधारित निदान एवं प्रबंधन तथा दैनिक क्लीनिकल प्रैक्टिस में वैज्ञानिक ऑक्लूजल सिद्धांतों के समुचित उपयोग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

कार्यशाला का मुख्य आकर्षण टी-स्कैन कम्प्यूटरीकृत ऑक्लूजल विश्लेषण प्रणाली का लाइव प्रदर्शन रहा। डॉ सिंह ने इस अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से डायनेमिक ऑक्लूजल कॉन्टैक्ट्स, बाइट फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, ऑक्लूजल टाइमिंग तथा मैंडीबुलर मूवमेंट्स का सटीक विश्लेषण प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने व्यावहारिक रूप से यह समझा  कि इस तकनीक द्वारा ऑक्लूजल इंटरफेरेंस एवं बल के संतुलन की सटीक पहचान कर बेहतर निदान, वैज्ञानिक ऑक्लूजल समायोजन तथा प्रभावी उपचार योजना कैसे तैयार की जा सकती है।

 

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी सत्र में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रमों की वैज्ञानिक गुणवत्ता, व्यावहारिक प्रस्तुति एवं डिजिटल ऑक्लूजल विश्लेषण से संबंधित ज्ञानवर्धक जानकारी की सराहना की।