cbamazon
उत्तर प्रदेश

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जागरूकता रैली

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जागरूकता रैली

नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य शिविर के जरिए स्वस्थ समाज का संदेश, विद्यार्थियों ने फार्मासिस्ट की भूमिका पर किया जागरूक

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026 उत्साह और जन-जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने फार्मासिस्ट शपथ लेकर की। इसके बाद विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में पीएंडएस फार्मास्यूटिकल कंपनी के अध्यक्ष सुमित शर्मा, उपकुलसचिव डॉ. जेके कुशवाहा, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल प्रताप सिंह और आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के अधिष्ठाता डॉ. के. नागराजन ने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र में रोजगार और करियर की संभावनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने स्वास्थ्य संरक्षण में फार्मासिस्ट की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला।

स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर और दत्तावली गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।

इसके अलावा फार्मेसी विज्ञान संकाय में फार्मा क्विज, रंगोली और रील्स निर्माण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आदिबा, हर्षा, कोकाब, प्रियांशी, तारिक, पलक, आकाश, शान, कुणाल और वंश समेत अन्य विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांचल शर्मा, डॉ. नसीरुद्दीन अहमद फारूकी, डॉ. शमीम खान, समन्वयक स्मृति गोहरी, लिप्सी चौहान, हशिता, मुस्कान और इरम राजपूत समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में धनंजय तोमर, दीपक गोयल, सत्यप्रकाश, डॉ. ललिता, मनीष, अंजलि, गगन, प्रशांत और अभिषेक का सहयोग रहा।