cbamazon
उत्तर प्रदेश

*ऐशबाग स्क्वाॅयर व पार्क व्यू अपार्टमेंट के 75 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन* 

 

 

- *इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो ऑडिटोरियम में हुआ लाॅटरी ड्रा का आयोजन* 

 

- *प्रधानमंत्री आवास योजना के 407 भवनों की 14 अगस्त, 2026 को होगी लाॅटरी* 

 

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को पार्क व्यू एवं ऐशबाग स्क्वाॅयर अपार्टमेंट के 75 फ्लैटों का लाॅटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो ऑडिटोरियम में हुये इस लॉटरी ड्रा में आवेदकों के हाथों से ही लाॅटरी की पर्चियां निकलवायी गयीं। 

 

   एलडीए के अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि बसन्तकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने पार्क व्यू अपार्टमेंट निर्मित किया जा रहा है। इसमें 03 बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के 24 एवं 03 बीएचके श्रेणी के 39 फ्लैटों का लाॅटरी से आवंटन किया गया। वहीं, ऐशबाग में मिल रोड पर बनने वाले ऐशबाग स्क्वाॅयर अपार्टमेंट में 03 बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के 12 फ्लैट आवंटित किये गये। उन्होंने बताया कि लाॅटरी की पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया। इस मौके पर विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी एवं रोहित सिंह व अधिशासी अभियंता अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

 

 *प्रधानमंत्री आवास के 407 भवनों की होगी लाॅटरी*  

लखनऊ विकास प्राधिकरण इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के 407 भवनों की लाॅटरी करने जा रहा है। योजना के प्रभारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-एन में 200 एवं शारदा नगर विस्तार योजना में 207 रिक्त भवनों का लाॅटरी से आवंटन किया जाएगा। इसके लिए खोले गये आॅनलाइन पंजीकरण में बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें पात्र आवेदकों के चयन हेतु सत्यापन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उपाध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त, 2026 को पात्र आवेदकों के मध्य 407 भवनों की लाॅटरी करायी जाएगी।