cbamazon
उत्तर प्रदेश

आईटीआई चंदौसी में रोजगार मेले में हुआ,84 प्रशिक्षार्थियों का चयन

आईटीआई चंदौसी में रोजगार मेले में हुआ,84 प्रशिक्षार्थियों का चयन

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

सम्भल/चंदौसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चंदौसी,संभल में सोमवार को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया,जिसमें युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए गए। मेले में टाटा मोटर्स पंतनगर,डीएसएम शुगर मिल,स्पार्क मिंडा एसएसडी, ए-वन टेलर चंदौसी,एसएमआईआईएल (मदरसेन ग्रुप) सहित कुल 10 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।इस दौरान करीब 200 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 84 प्रशिक्षार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे अपने करियर की महत्वपूर्ण शुरुआत बताया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित प्रशिक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ.नरेंद्र सिंह पाल ने भी सभी चयनित प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईटीआई का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है।मेले के सफल आयोजन में अप्रेंटिसशिप प्रभारी देवेंद्र सिंह (आईटीआई बबराला), कार्यदेशक ए.के.वर्मा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रभारी सुधीर सिंह, अनुदेशक रोबिन सहित संस्थान के समस्त अनुदेशक,अतिथिवक्ता एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। इस आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए।