cbamazon
उत्तर प्रदेश

आईटीआई परिसर के 22 जर्जर पेड़ों की हुई नीलामी, 2.25 लाख की लगी सबसे ऊंची बोली


आईटीआई परिसर के 22 जर्जर पेड़ों की हुई नीलामी, 2.25 लाख की लगी सबसे ऊंची बोली

 

एसडीएम व वन विभाग के रेंजर की मौजूदगी में पूरी हुई कार्रवाई

 

 

 चन्दौसी। बदायूं-चन्दौसी हाईवे स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में गुरुवार को 22 पुराने एवं जर्जर पेड़ों की नीलामी उपजिलाधिकारी बहजोई रामानुज और वन विभाग के रेंजर प्रभात कुमार शर्मा की मौजूदगी में कराई गई। पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

प्रधानाचार्य डॉ. नरेन्द्र सिंह पाल ने बताया कि संस्थान परिसर में कई पेड़ काफी पुराने हो चुके थे। कुछ पेड़ आवासों के निकट होने के कारण उनके गिरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार उनकी नीलामी कराई गई।

नीलामी के दौरान सर्वाधिक 2.25 लाख रुपये की बोली लगी, जिसके बाद सफल बोलीदाता को पेड़ों का ठेका आवंटित कर दिया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।