cbamazon
उत्तर प्रदेश

आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव निज़ाम चौधरी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

आज़ाद समाज पार्टी के  प्रदेश महासचिव निज़ाम चौधरी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य, प्रदेश महासचिव व आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य निजाम चौधरी, और उत्तरप्रदेश कोर कमेटी के सदस्य अफजल सैफी को आज दोपहर उनके ही घर में नज़रबंद कर दिया गया। इन दोनों लोगों का गुनाह बस इतना था कि वे सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक होने वाले उस मार्च का हिस्सा बनना चाहते थे, जो लद्दाख के सोनम वांगचुक के समर्थन और नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए निकाला जा रहा था। इन लोगों की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और मामले की निष्पक्ष जांच हो। इन्होंने रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय को शिक्षा का केंद्र बनाए रखने की अपील करते हुए सत्ता के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

निज़ाम चौधरी ने कहा कि सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक होने वाले मार्च में शरीक होने के लिए हम लोग दिल्ली जा रहे थे कि पुलिस ने हमें हाउस अरेस्ट कर लिया। निज़ाम चौधरी ने इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी का दमन बताया है।