cbamazon
उत्तर प्रदेश

आकाश कोरियन" ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन टेस्ट" में किया शानदार प्रदर्शन: अनुशासन और मेहनत से ही खिलाड़ियों को मिलती है सफलता: हर्ष शर्मा

आकाश कोरियन" ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन टेस्ट" में किया शानदार प्रदर्शन: अनुशासन और मेहनत से ही खिलाड़ियों को मिलती है सफलता: हर्ष शर्मा

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ, मुरादाबाद (सुदेश बिश्नोई)। आलोक ताइक्वांडो अकादमी में आयोजित ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में आकाश कोरियन ताइक्वांडो अकादमी कांठ के 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने पूमसे, किकिंग तकनीक, सेल्फ डिफेंस, स्पैरिंग एवं शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता पूर्वक अपनी-अपनी अगली बेल्ट के लिए परीक्षा दी।

परीक्षा में यशी चौहान, शुभ विश्नोंई, राघव एवं दिव्यम विश्नोंई ने येलो बेल्ट, पूर्विक राज सिंह, प्रत्यक्ष चंदेल, पुलकित विश्नोंई, प्रिशा चौहान, ध्रुव कुमार, खुशी, श्रेष्ठ वत्स एवं तेजश्व वत्स ने ग्रीन बेल्ट, अथर्व विश्नोंई, ऋषिका शर्मा, मधुर त्यागी, पोरस चौहान, जीविशा शर्मा, अक्षिता सिंह एवं कामाक्षी माहेश्वरी ने ग्रीन-1 बेल्ट तथा शौर्य प्रताप, शौर्य विश्नोंई, प्राणिका शुक्ला एवं उन्नति माहेश्वरी ने ब्लू बेल्ट के लिए परीक्षा दी। अकादमी की कोच ऋतिका शर्मा एवं हर्ष शर्मा ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से ही खिलाड़ी सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगे भी निरंतर अभ्यास करने और जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों का भी सहयोग एवं विश्वास बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान बेल्ट टेस्ट परीक्षक के रूप में आद्या अग्रवाल, आलोक कुमार सहित मुरादाबाद तायक्वोंडो एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।