*अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सिकंदर यादव ने किया पौधारोपण, दिया PDA और 2027 में सपा सरकार बनाने का संदेश*
गाजियाबाद(आशा चौधरी) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर गाजियाबाद के समाजसेवी एवं सपा नेता सिकंदर यादव जी ने पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाजवादी विचारधारा और PDA पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के संदेश को भी आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान सिकंदर यादव जी ने कहा कि अखिलेश यादव जी ने हमेशा गरीब, किसान, नौजवान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और समाज के हर वंचित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर PDA की ताकत को मजबूत करें, ताकि उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय, बराबरी और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया जा सके।सिकंदर यादव ने पौधारोपण करते हुए कहा कि जन्मदिन केवल केक काटकर मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने का संकल्प है। इसी सोच के साथ अखिलेश यादव के जन्मदिन को हरियाली, सेवा और सामाजिक संदेश से जोड़कर मनाया गया।
इस मौके पर उपस्थित साथियों ने अखिलेश यादव जी के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए PDA की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा।सिकंदर यादव जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां आम जनता, युवाओं और कमजोर वर्गों के हित में हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव के मूड में है और 2027 में PDA की एकजुटता के साथ उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पौधारोपण अभियान को समाजहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।


