cbamazon
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का विरोध प्रदर्शन

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का विरोध प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी और सुहैल इकबाल को लिया हिरासत मे

बुलन्द संदेश/ दानिश अली 

सम्भल नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के बीच समाजवादी पार्टी ने भी आंदोलन तेज कर दिया है।दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में संभल जिले में सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। इसी क्रम में बहजोई के इस्लामनगर चौराहे पर जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी और जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।
       धरने में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर “नीट पेपर लीक वापस लो”, “छात्रों पर अत्याचार बंद करो” और “अखिलेश यादव जिंदाबाद”जैसे नारे लगाए।इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए गए।धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि नीट पेपर लीक भाजपा सरकार की बड़ी विफलता है,जिसने लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फेर दिया।उन्होंने कहा कि छात्रों का समर्थन करने पहुंचे अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। सपा इस अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई।धरना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी और सोहेल इकबाल को हिरासत में लेकर संभल कोतवाली ले जाया,जहां कुछ देर बैठाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को उजागर करने की अपील की।