cbamazon
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में दिल्ली पहुंचे सपाई

अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में दिल्ली पहुंचे सपाई

बुलन्द संदेश ब्यूरो

मोदीनगर (अनवर खान)। संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में दिल्ली में चल रहे विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद मंगलवार रात को मोदीनगर समेत एनसीआर क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच गए। बाद में अखिलेश यादव को रिहा कर दिया गया।

           समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष मनीष बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में अखिलेश यादव भी अन्य विपक्षी नेताओं के साथ शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई नेताओं को हिरासत में लेकर मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम पहुंचाया। इसकी जानकारी मिलते ही दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा तथा आसपास के जिलों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे। मनीष बंसल के अनुसार कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की। बढ़ती भीड़ और विरोध के बीच पुलिस ने बाद में उन्हें छोड़ दिया। रिहाई के बाद विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता पुनः एकत्रित होकर जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन में भाग लिया।

            मनीष बंसल के साथ मोदीनगर क्षेत्र से दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ताओं में देवव्रत धामा, नीरज पाल, दीनू खान, बादल, आरिफ सहित अन्य सपा नेता शामिल रहे।