बुलन्द संदेश /ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)
आज नगर में दो अलग अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिनमें से एक शव की पहचान हो गई जबकि दूसरे शव की पहचान के पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए। नगर के जलालपुर रोड पर सड़क किनारे एक राजमिस्त्री का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी। एसीपी मसूरी सर्किल सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि जलालपुर रोड पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त डिफेंस कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय भोला शंकर के रूप में हुई। मृतक बिहार के चंपारण का रहने वाला था और यहां पर किराए के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेंगा। इसके अलावा दिल्ली मेरठ रोड पर गांव बसंतपुर सैतली के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है।


