बुलन्द संदेश/मौहम्मद अब्बास
संभल। सरकार वारिस पाक आलम पनाह का सालाना 29 वीं शरीफ माहे सफर का परम्परागत उर्स मुबारक अमन, शांति और भाईचारे की दुआ के साथ सम्पन्न हो गया।
चन्दौसी मार्ग दरगाह अंजुमने वारसिया ग्राम सैफ खां सराय मे हर साल की तरह इस साल पर परम्परागत तरीके से सरकार वारिस पाक अलाम पनाह का उर्स मुबारक(29 वीं शरीफ) मनाई गई। उर्स मे कुरआन ख्वानी, महफिले मिलाद पाक, लंगर, कुल शरीफ व तर्बरूक वितरण समेत तमाम रस्मे अदा की गई। कुल शरीफ मे अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआ की गई। सैकड़ो हाथ दुआ के लिए उठे। शहर इमाम हज़रत मौलाना आफताब हुसैन वारसी एवं दरगाह अंजुमने वारिसया के प्रबंधक मेहताब हुसैन वारसी की सरपरस्ती मे परम्परागत उर्स मुबारक सम्पन्न हो गया। सम्भल व दूर दराज़ से अकीदतमन्दों ने उर्स मे शिरकत की। उर्स मे पहला कुल पूर्व शहर इमाम सूफी मौलाना खुर्शीद मियां वारसी रह0 तथा दूसरा कुल मुफ्ती अबुज़र साहब वारसी रह0 तथा अंतिम तीसरा कुल सरकार वारिस पाक आलम पनाह का सम्पन्न हुआ। जबकि बाद नमाज़ असर नज़्र मौला ए कायनात हुई। दुआ हाफिज़ शाह फिरोज़ ने कराई।


