बुलन्द संदेश /ब्यूरो
अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी )थाना अमरोहा देहात अंतर्गत बाई पास रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में दोनों घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि तीसरे गंभीर घायल युवक को हायर सेंटर भेजा गया है।यह जानकारी पुलिस ने दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग एक बजे एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर बाई पास पर कही जा रहे थे।इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए।सूचना पाकर थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां उपचार से पहले ही दो युवकों प्रिंस पुत्र हरचरण (17 )और दीपांशु पुत्र अमित (18 ) निवासीगण जय ओम नगर अमरोहा कोतवाली ने दम तोड़ दिया।अमरोहा देहात थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तीसरे घायल युवक वरुण पुत्र गुलाब सिंह(19 )निवासी दानिश मंदान अमरोहा नगर कोतवाली को तत्काल सरकारी अस्पताल में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमरोहा देहात ने बताया कि पुलिस टीम अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।


