बुलन्द संदेश /ब्यूरो
अमरोहा(डा.महताब अमरोहवी )
शहर में स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह के आवास पर जनपद अमरोहा कांग्रेस की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई बैठक में आगामी 23 जुलाई को हसनपुर के कमाल पैलेस में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया रणनीति बनाई गई कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को जिम्मेदारियां बांटी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आ रहे हैं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर जी राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल जी पूर्व सांसद पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी कार्यक्रम में आ रहे हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने बताया कांग्रेस पार्टी पूरे देश में छात्रों की गूंज कार्यक्रम चला रही है इसी कार्यक्रम के तहत जनपद अमरोहा के हसनपुर में आगामी 23 जुलाई को कमाल पैलेस में सुबह 10:00 बजे से कार्यक्रम होना प्रस्तावित है जिसको सफल बनाने के लिए जनपद अमरोहा के समस्त पदाधिकारी को जिम्मेदारी वितरण कर दी गई है आज कोर कमेटी की बैठक कर जिम्मेदारी भी बाटी गई है मोदी सरकार ने निर्दोष निहत्थे छात्रों पर लाठी चार्ज कराकर तानाशाही के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं चीन पुलिस कर्मियों ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया है उनके हाथ नहीं कांपे उनको शर्म नहीं आई जिन छात्रों का खून बहा है उसकी के बूंद बून्द काहिसाब मोदी सरकार को देना पड़ेगा।
कोर बैठक में जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह जिला उपाध्यक्ष सचिन चौहान पूर्व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी जिला महासचिव राजकुमार अरुण जिला महासचिव शाहीद सिद्दीकी खेड़ी जिला महासचिव मेराजुल जफर जिला महासचिव मयंक कुमार गुर्जर उपस्थित थे।


