cbamazon
उत्तर प्रदेश

अमरोहा की बेटी तूबा काज़मी ने नीट परीक्षा में रचा इतिहास, विधायक महबूब अली ने किया सम्मानित

अमरोहा की बेटी तूबा काज़मी ने नीट परीक्षा में रचा इतिहास, विधायक महबूब अली ने किया सम्मानित

अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी ) नगर के मोहल्ला मुल्लाना निवासी फैसल जावेद की होनहार पुत्री तूबा काज़मी ने नीट  परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।तूबा ने परीक्षा में 720 में से  661 अंक और 842 वीं रैंक हासिल की है,जो पूरे अमरोहा में सबसे अधिक है।इस ऐतिहासिक कामयाबी पर अमरोहा के शहर विधायक व पूर्व मंत्री हाजी महबूब अली ने इसे अमरोहा वासियों के लिए बड़े फख़्र  की बात बताया है।
मंगलवार को सदर विधायक हाजी महबूब अली ने अपने आवास पर तूबा काज़मी को आमंत्रित कर बुके भेंट किया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान भावुक होते हुए तूबा के पिता फैसल जावेद ने बताया कि इससे पहले तूबा ने नीट में 690 अंक हासिल किए थे, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से वह मेहनत बेकार हो गई थी। इसके बावजूद तूबा ने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा बेहतरीन नंबर लाकर खुद को साबित किया।विधायक महबूब अली ने तूबा के जज्बे की तारीफ करते हुए उनके पिता से कहा, "बच्ची का जिस कॉलेज में पढ़ने का मन हो, उसी में दाखिला दिलाएं। आप सिर्फ कॉलेज चुनिए, एडमिशन या किसी और बात की फिक्र करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।" विधायक ने तूबा को उपहार स्वरूप ₹5,000 की नगद राशि भी भेंट की।


इस मौके पर पूर्व एमएलसी परवेज अली ने भी तूबा से उनकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। तूबा के फूफा व अमरोहा के सीनियर एडवोकेट अली इमाम रिज़वी ने विधायक हाजी महबूब अली और परवेज़ अली का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।इस दौरान मुल्लाना वार्ड के समाजसेवी अनस अब्बासी, बबलू मेडिकल, इस्लाम अहमद, शुजा उल हसन  भइया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने तूबा व उनके परिवार को बधाई दी।
पूर्व विधान सभा सदस्य परवेज़ महबूब अली ने किया दो सड़कों का उद्गाटन 
अमरोहा (डा. महताब अमरोहवी )मंगलवार  को  परवेज़ महबूब अली पूर्व सदस्य विधान परिषद (मुरादाबाद-बिजनौर) ने महबूब अली, विधायक अमरोहा सदर, पूर्व कैबिनेट मंत्री, सभापति लोक लेखा समिति उ०प्र० कि विधायक निधि से निर्मित होने वाले मार्ग अमरोहा नगर में कल्याणपुरा रोड असद नगर मदरसा  मंसूर  उल उलूम के पास नाजिम के कारखाने से शाहे आलम की दुकान होते हुए मदरसे तक सी०सी० व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त सड़क की काफी जर्जर हालत थी व पिछले काफी समय से मोहल्ले वासियो द्वारा दुरुस्त कराने की मांग उठ रही थी श्री अली  के प्रयास से अमरोहा की काफी सड़को का निर्माण होता आ रहा है। नगर के विकास के लिये सड़कों का सही होना अति आवश्यक है। उक्त सड़क के निर्माण से मोहल्ले वासियो को आवागमन में सुविधा होगी।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि श्री अली सदैव ही जनता की सेवा के लिये तत्पर रहते है।इस मौके पर आजम मंसूरी, इमरान मंसूरी , आरिफ मंसूरी, वसीम मंसूरी, इमरान मंसूरी, हारून मंसूरी, तसलीम मंसूरी, जुबैर मसूरी, मौ० उमर, मौ० असलम, हाजी मुजम्मिल, मौहम्मद आरिफ आदि कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग  उपस्थित रह