cbamazon
उत्तर प्रदेश

आओ पेड़ लगाए", सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय अनमोल मानव जीवन बचाएं

आओ पेड़ लगाए", सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय अनमोल मानव जीवन बचाएं

बुलन्द  संदेश /ब्यूरो

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर पाल समाज सेवा समिति (रजि०)के द्वारा नंदग्राम पिंक बूथ समीप देवी अहिल्याबाई होल्कर तिकोना पार्क में   वृक्षारोपण मुहिम चलाई गई। जिसमें पाल समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री ब्रह्मपाल जी व महासचिव जगतसिंह पाल जी ने बताया कि जैसा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने "एक पेड़ मां के नाम" मुहिम चलाई गई है

उसी क्रम में देवी अहिल्याबाई होलकर पार्क नंदग्राम में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में नौजवानों बुजुर्गों का सहयोग रहा और वृक्षारोपण के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश कुमार कीर पूर्व विधायक प्रत्याशी गाजियाबाद सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय समाज पार्टी को आमंत्रित किया गया।नरेश कुमार कीर ने इस अवसर पर जनमानस से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा इस मानसून सत्र में वृक्षारोपण किया जाए और साथ ही साथ वृक्षारोपण के पश्चात लगाए गए  पेड़ पौधों की उचित देख भाल पालन पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

नरेश कीर व रामभुल पाल ने आगे बताया कि जिस तरह आज ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है यह बहुत ही ज्यादा चिंता का विषय है। मानसून भी अपने समय पर न आकर भटक रहा है।अगर हम बात गाजियाबाद नोएडा की करें तो पेड़ों का कटान बहुत तेजी से बढ़ा है खेतों, कृषि, बागों की भूमि का अधिग्रहण कर बड़े-बड़े पुल,हाईवे,बड़ी-बड़ी हाई राइस बिल्डिंग बनाई गई है और हाई राइस बिल्डिंग बनती जा रही हैं।


अगर पेड़ों का कटान किसी तरह होता रहा तो आने वाला भविष्य बेहद दुखदाई हो सकता है क्योंकि साफ-स्वच्छ हवा ऑक्सीजन उपलब्धता में भारी कमी हो सकती है, जो बेहद चिंता का विषय है जिसका हमें समय रहते संज्ञान लेना चाहिए।हम सभी राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से भी आह्वान करना चाहते हैं कि प्रत्येक मानसून सत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा पेड़ों को लगाने पर ध्यान दिया जाना  चाहिए जिससे प्रकृति व जनजीवन को बचाया जा सके। इस अवसर पर फौजी हरीश पाल, रामभूल पाल, जगत सिंह पाल, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।