गाज़ियाबाद (आशा चौधरी)
आर.के.जी.आई.टी. के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित तीन सप्ताह चले समर कैंप का समापन बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कैंप में उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली-एनसीआर के कुल 42 इंजीनियरिंग कॉलेजों से लगभग 200 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नेट कैंप सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री शांतु पुरकैत द्वारा छात्रों को नेटवर्किंग, वेब डेवलपमेंट, एथिकल हैकिंग तथा एंड्रॉयड के साथ कोर जावा पर व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंघल ने समर कैंप के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया। संस्थान के निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समर कैंप में भाग लेने वाले छात्रों ने प्रशिक्षण सत्रों की सराहना करते हुए आर.के.जी.आई.टी. प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इस कैंप से उन्हें न केवल तकनीकी ज्ञान मिला है, बल्कि इससे उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले प्लेसमेंट प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी। छात्रों ने यह भी कहा कि भविष्य में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आर.के.जी.आई.टी. गाज़ियाबाद एक बेहतरीन विकल्प है।इस अवसर पर डीन छात्र कल्याण श्री एच. जी. गर्ग, डीन एकेडमिक्स डॉ. आर. के. यादव एवं डीन एक्रेडिटेशन डॉ. रामेन्द्र सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कैंप का आयोजन डॉ. अमित सिंघल एवं डॉ. प्रमोद कुमार सागर के निर्देशन में संपन्न हुआ। समापन समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कॉलेज के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान ने समर कैंप के आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई व धन्यवाद दिया।


