बुलन्द संदेश /ब्यूरो
*मनुष्य अपने जीवन का मूल्यांकन करे-रजनी गर्ग*
गाजियाबाद(आशा चौधरी) ,शुक्रवार 17 जुलाई 2026, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में गीता में वैदिक संदेश विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।य़ह क़ोरोना काल से 793 वाँ वेबीनार था।वैदिक प्रवक्ता आर्य रविदेव गुप्त ने कहा कि गीता के वैदिक संदेश को जीवन में उतारे उन्होंने कहा कि वेद वाणी सर्वोपरी है योगेश्वर श्रीकृष्ण द्वारा मोह ग्रस्त अर्जुन को दिया संदेश है कर्म को वर्ण व्यवस्था के अनुसार समझाया।मुख्य अतिथि आर्य नेत्री रजनी गर्ग ने गीता के कई श्लोकों से वैदिक शिक्षा पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि जीवन में यज्ञ की परंपरा बनी रहे व्यक्ति अपने जीवन का उद्धार स्वयं के मूल्यांकन से कर सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा सलूजा ने की उन्होंने श्रीकृष्ण के जीवन के बारे मे फैली विसंगतियों को ठीक करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने किया व प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
गायिका कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा, कमला हंस, संतोष धर, सुधीर बंसल,पिंकी आर्या, राजश्री यादव आदि ने मधुर भजन सुनाए।


