cbamazon
उत्तर प्रदेश

*आरकेजीआईटी एवं एल एंड टी एडुटेक के मध्य एमओयू सम्पन्न, ई-मोबिलिटी एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हेतु एडवांस्ड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना*

*आरकेजीआईटी एवं एल एंड टी एडुटेक के मध्य एमओयू सम्पन्न, ई-मोबिलिटी एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हेतु एडवांस्ड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना*

*आरकेजीआईटी एवं एल एंड टी एडुटेक के मध्य एमओयू सम्पन्न, ई-मोबिलिटी एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हेतु एडवांस्ड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना*

गाज़ियाबाद,(आशा चौधरी) 27 अगस्त 2026। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी), गाज़ियाबाद ने ई-मोबिलिटी एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के क्षेत्र में एडवांस्ड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्थापना हेतु एल एंड टी एडुटेक के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण, अत्याधुनिक तकनीकों, अनुसंधान, नवाचार एवं रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में आरकेजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन श्री अक्षत गोयल, एडवाइज़र डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी. सी. शर्मा, एल एंड टी एडुटेक के एसोसिएट डायरेक्टर श्री राम शर्मा तथा रीजनल लीड (नॉर्थ इंडिया) श्री आशीष मिश्रा सहित संस्थान के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।डायरेक्टर डॉ. बी. सी. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उद्योग-अकादमिक सहयोग विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने का प्रभावी माध्यम है। प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप एवं व्यावहारिक अनुभव के अवसर प्राप्त होंगे।


वाइस चेयरमैन  अक्षत गोयल ने कहा कि आरकेजीआईटी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा एवं उद्योग-अकादमिक सहयोग को सदैव प्राथमिकता देता रहा है। ईवी तकनीक पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और युवा पीढ़ी इसके विकास की प्रमुख शक्ति है।एल एंड टी एडुटेक के एसोसिएट डायरेक्टर श्री राम शर्मा एवं रीजनल लीड (नॉर्थ इंडिया) श्री आशीष मिश्रा ने बताया कि इस पहल के तहत विद्यार्थियों को उद्योग-प्रमाणित पाठ्यक्रम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन, इंटर्नशिप तथा लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स का लाभ मिलेगा।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आरकेजीआईटी एवं एल एंड टी एडुटेक के मध्य एमओयू का औपचारिक आदान-प्रदान रहा। इस सेंटर से विशेष रूप से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन सहित अन्य शाखाओं के विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं वैश्विक स्तर के कौशल विकास के अवसर प्राप्त होंगे। अंत में विश्वास व्यक्त किया गया कि यह साझेदारी उद्योग-अकादमिक सहयोग, नवाचार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।