cbamazon
उत्तर प्रदेश

*आरकेजीआईटी में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन*

*आरकेजीआईटी में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन*

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) आरकेजीआईटी के सी.सी.एस.यू. कैम्पस में एचसीपी टेक्नोलॉजी के तकनीकी सहयोग से "डिजिटलाइजेशन एवं सतत विकास के लिए प्रबंधन और प्रौद्योगिकी का एकीकरण: विकसित भारत 2047 की ओर एक रोडमैप" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य डिजिटलाइजेशन, प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी के समन्वय के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना थाकार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मोनिका सिंह, संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान तथा संगोष्ठी की कन्वेनर डॉ. शिवानी त्यागी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. मोनिका सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल भारत के निर्माण में प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध एवं तकनीकी नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वाइस चेयरमैन श्री अक्षत गोयल ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए शिक्षा, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा उभरती प्रौद्योगिकियों पर शोध को आवश्यक बताया। ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने समाज एवं उद्योग से जुड़े शोध को बढ़ावा देने पर बल दिया, जबकि एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान ने आधुनिक प्रबंधन एवं तकनीकी नवाचारों के समन्वय को भारत की वैश्विक प्रगति का आधार बताया।संगोष्ठी में देशभर से आए 50 से अधिक शोधकर्ताओं एवं शिक्षकों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए।

तकनीकी सत्रों में डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, स्मार्ट बिजनेस मॉडल, सतत विकास एवं उद्यमिता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में संगोष्ठी की कन्वेनर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी त्यागी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों तथा एचसीपी टेक्नोलॉजी के तकनीकी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।