cbamazon
उत्तर प्रदेश

असमोली पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

असमोली पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बुलन्द संदेश/लाएबा नूर


सम्भल। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के दिशा निर्देशन में थाना असमोली पुलिस टीम ने वारंटी में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।
      पुलिस के अनुसार,बुधवार को थाना असमोली क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मुकदमा संख्या 1030/2016 से जुड़े तीन वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।जानकारी के मुताबिक अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे। लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।इस कार्रवाई में थाना असमोली के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल रघुवीर कुमार और कांस्टेबल लक्ष्य चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की