cbamazon
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन अवैध बूचड़खानों, अवैध डेयरियों, अवैध वसूली एवं अवैध होटलों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक हेमंत जी को सौंपा ज्ञापन

अवैध खनन अवैध बूचड़खानों, अवैध डेयरियों, अवैध वसूली एवं अवैध होटलों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक हेमंत जी को सौंपा ज्ञापन

 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

 

अलीगढ़ (वसीम खाॅन) भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन लता ठाकुर एवं जी एन एन गौ रक्षा दल उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने जनहित गौ संरक्षण एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक श्री हेमंत जी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में अलीगढ़ मंडल एवं जनपद अलीगढ़ में संचालित अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने खनन माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा अवैध डेयरियों की जांच कर दूध उत्पादन बंद होने के बाद गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले डेयरी संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने गौ रक्षा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोग वास्तविक गौ सेवकों की छवि को धूमिल कर रहे हैं। साथ ही अलीगढ़ मंडल में संचालित अवैध बूचड़खानों को बंद कराने खुले में मांस विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा नियमों के विपरीत संचालित अवैध ओयो होटल एवं अन्य होटलों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई। संगठन ने कहा कि उपरोक्त सभी मांगें जनहित गौ संरक्षण कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाई गई हैं। यदि निर्धारित समयावधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है तो भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन लता ठाकुर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि ललेश उपाध्याय ने कहा कि संगठन सदैव कानून का सम्मान करते हुए जनहित एवं गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाता रहेगा तथा समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा।

ज्ञापन कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक हेमंत जी को सौंपा गया। इस दौरान भुजपुरा चौकी प्रभारी नितिन चौधरी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर नूर बानो, गौ सेवक ललेश उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि लता ठाकुर भाकियू जागरूक युवा संगठन,गौ सेवक पंकज कुमार, गौ सेवक दीपक शर्मा, समाजसेवी डॉ. प्रेमशंकर उपाध्याय, हिमांशु, शाहरुख खान, फहिदा परवीन सहित भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन (लता ठाकुर) एवं जी एन एन गौ रक्षा दल उत्तर प्रदेश के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।