cbamazon
उत्तर प्रदेश

बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित

बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में  उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित

बुलन्द संदेश ब्यूरो

अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी )

बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह, सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, एस०पी० सिंह तथा विशेष कार्याधिकारी एम०ए० अंसारी को 

जनपद आगमन पर आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र तथा जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ, हरित उपहार एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पूर्व उन्हें गार्द द्वारा सलामी दी गई। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में प्रशासक जिला पंचायत, अमरोहा, प्रशासक क्षेत्र पंचायत अमरोहा, जोया, गजरौला एवं हसनपुर, समस्त विकास खण्डों से आए प्रशासक ग्राम पंचायत, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिलाधिकारी की उपस्थिति में संगोष्ठी/बैठक आयोजित की गई, जिसमें पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष आयोग न्यायमूर्ति राम औतार सिंह द्वारा आयोग की कार्यप्रणाली, रूपरेखा तथा जनपद भ्रमण के उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अवगत कराया कि आयोग के गठन का उद्देश्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक स्थिति का अध्ययन करते हुए यह आकलन करना है कि स्थानीय ग्रामीण निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए राजनीतिक पदों पर आरक्षण का प्रतिशत कितना होना चाहिए।जनसुनवाई (आपत्ति एवं सुझाव) के दौरान आयोग द्वारा विकास खण्डवार स्थानीय ग्रामीण निकायों में होने वाले आगामी निर्वाचन के संबंध में अन्य पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक आरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोग के सदस्य बृजेश कुमार (सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश) द्वारा बैठक में उपस्थित प्रशासक जिला पंचायत ललित तंवर, प्रशासक क्षेत्र पंचायत, प्रशासक ग्राम पंचायत, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा अधिकारियों से जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति तथा स्थानीय ग्रामीण निकायों के पदों पर उनकी भागीदारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।जिला पंचायत राज अधिकारी श्री नितिन कुमार द्वारा आयोग को अवगत कराया गया कि जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 7,51,508 (57.44 प्रतिशत) तथा अनुसूचित जाति की जनसंख्या 2,57,313 (19.67 प्रतिशत) है। जनपद की कुल 576 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के 576 पदों में पूर्व निर्धारित आरक्षण प्रतिशत के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 156 पद आरक्षित हैं, जबकि इनके सापेक्ष 314 व्यक्ति अन्य पिछड़ा वर्ग समाज से निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत के कुल 653 पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 171 पद आरक्षित हैं, जबकि इनके सापेक्ष 359 व्यक्ति अन्य पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित हुए हैं।आयोग के सदस्यों द्वारा बताया गया कि नगरीय निकाय एवं स्थानीय ग्रामीण निकायों के चुनाव से पूर्व राजनीतिक आरक्षण की वर्तमान स्थिति तथा पिछड़ेपन के वास्तविक स्वरूप का आकलन किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में आयोग द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से प्रश्नोत्तर के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की गई।अंत में मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र द्वारा आयोग के अध्यक्ष, सदस्यगणों तथा बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया 

कार्यक्रम के उपरांत अध्यक्ष एवं सदस्यगण, उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों से भी सुझाव प्राप्त किए गए।, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार, जिला सूचना अधिकारी मो0 दानिश, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अलका सिंह, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी विमल कुमार तथा खण्ड विकास अधिकारी जोया, अमरोहा, धनौरा, गजरौला एवं गंगेश्वरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।