cbamazon
उत्तर प्रदेश

बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन: जूनियर वर्ग में गुनगुन, सीनियर वर्ग में अंशिका रही प्रथम

बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन: जूनियर वर्ग में गुनगुन, सीनियर वर्ग में  अंशिका रही प्रथम

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ (सुदेश बिश्नोई )l नगर के बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में 'भू जल सप्ताह' के उपलक्ष्य में एक दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से भू-जल संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अंजना शर्मा की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में संचालिका राजबाला देवी एवं पूजा चौहान की मुख्य भूमिका रही। शिक्षिकाओं ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता भी पैदा होती है।प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों में आयोजित की गई।जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर कक्षा 8th A की कुo गुनगुन ,

द्वितीय स्थान पर कक्षा 7th B की आलिया एवं तृतीय स्थान पर 7th B की ही अक्सा परवीन रही।सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर कक्षा 10th Aकी छात्रा अंशिका, 

द्वितीय स्थान पर 10th A की ही स्वीटी एवं तृतीय स्थान पर 10thB की छात्रा फारिया रही।प्रधानाचार्य डॉ. अंजना शर्मा ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पर्यावरण को बचाने में जल की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।