बुलन्द संदेश ब्यूरो
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से ठगे दस हजार रुपए व जेवरात
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) एक शातिर व्यक्ति ने बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर एक महिला को अपने घर बुलाकर महिला को नशीला पदार्थ उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला से दस हजार रूपए नगद व उसके जेवरात भी ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि इमरान कुरैशी नाम युवक से मुलाकात हुई थी। उसने कहा था कि वह बिना गारंटी के बैंक से लोन दिला देगा। आरोप है कि सात जून को आरोपी ने महिला को अपने घर पर बुलाया। इसके बाद उसने महिला को पीने के लिए पानी दिया। पानी में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पानी पीते ही महिला बदहवास होने लगी। आरोप है कि महिला के बदहवास होने के बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने महिला से दस हजार रूपए की नगदी व जेवरात भी ठग लिए। और अधिक पैसा ना मिलने पर आरोपी ने महिला की वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। एसीपी मूसरी सर्किल सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी इमरान कुरैशी निवासी रावली रोड मुरादनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।


