cbamazon
उत्तर प्रदेश

बे खौफ बदमाशों ने सात ट्यूबवैलों से मोटर, स्टार्टर वे केबिल किए चोरी

बे खौफ बदमाशों ने सात ट्यूबवैलों से मोटर, स्टार्टर वे केबिल किए चोरी

बुलन्द संदेश ब्यूरो

मुरादनगर। (नासिर)

थानाक्षेत्र के गांव रावली कलां में शनिवार रात को बदमाश सात ट्यूबवैलों से विद्युत मोटर, व स्टार्टर व केबिल चोरी करके ले गए। किसानों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव रावली कलां में किसान विनय त्यागी, रेवती शरण शर्मा, सुमित शर्मा, सोनू शर्मा, पुरुषोतम, सुखेदव शर्मा व प्रदीप शर्मा की ट्यूबवैलों से शनिवार रात को बेखौफ बदमाश विद्युत मोटर, स्टार्टर व केबिल आदि चोरी करके ले गए। एसीपी का कहना है कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।