cbamazon
उत्तर प्रदेश

बाल अपचारी सहित तीन चोर गिरफ्तार

बाल अपचारी सहित तीन चोर गिरफ्तार

गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी किये गये आभूषण बरामद।

बुलंद संदेश ब्यूरो

शिकारपुर ।अहमदगढ़ पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को ग्राम नगला जगत के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से चोरी किये गये आभूषण बरामद किये गये हैं।  

अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अहमदगढ़ पर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है तथा बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जा रहा हैं। अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वीडी गंगवार ने बताया कि हिमान्शु पुत्र सुधीर निवासी ग्राम ग्राम सतवरा थाना अहमदगढ़, लोकेश पुत्र सतीश निवासी उपरोक्त तथा  01 बाल अपचारी ने 29-06-2026 को अपने पडोस के एक मकान में चोरी की थी, इस सम्बन्ध में थाना अहमदगढ पर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसका पुलिस को लंबे समय से इंतजार था। पुलिस की हिरासत में दिए गए चोरों के पास से दो जोडी पाजेब, एक जोडी कडे, एक नजरिया (सभी सफेद धातु), एक जोडी बाली (पीली धातु) बरामद किया है।