cbamazon
उत्तर प्रदेश

*बुलन्द संदेश ब्यूरोसिटी मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आहूत*

*बुलन्द संदेश  ब्यूरोसिटी मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आहूत*

 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद (आशा चौधरी )जनपद-गाजियाबाद के भूतपूर्व सैनिकों,वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ "जिला सैनिक बन्धु बैठक" कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद सतीश चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में आहूत हुई।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजियाबाद कैप्टन (आई.एन.) राम प्रवेश सिंह ने बैठक में उपस्थित, एडम कमान्डेन्ट, स्टेशन हेडक्वाटर, बाबुगढ छावनी, हापुड, एवं सभी विभागों के अधिकारी,पदाधिकारियों, एवं सदस्य जिला सैनिक बन्धु बैठक तथा वीरांगनाओ तथा पूर्व सैनिको का सभा में आने का आभार व्यक्त किया। तदोपरान्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) राम प्रवेश सिंह ने कार्यालय द्वारा गत सैनिक बन्धु बैठक 22.05.2026 के उपरान्त किये गये मुख्य कार्यों से अवगत कराया। उसके पश्चात नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद द्वारा सबसे पहले पूर्व में हुई बैठकों में आये आवेदन-पत्रों पर चर्चा की गई। जिसमें पूर्व ऑ० ले० सुदेशपाल के प्रकरण में जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। पूर्व सैनिक एक्स सार्जेन्ट प्रवीन कुमार के खसरा नं0 560 एव 562 में सीमेंट की स्लैब लगाकर भूमाफियों द्वारा किये अवैध कब्जे को हटवाये जाने के सबंध में दोबारा जाँच करने हेतु निर्देश दिये गये। उसके बाद लवकुश पुत्र त्रिलोक चन्द के प्रकरण में दोनो पार्टी को बुलाने हेतु निर्देश दिया। श्रीमती राजेन्द्र फौगाट पत्नी पूर्व सैनिक कृपाल सिंह की जमीन की दीवार गिराने के बारे आख्या एस०डी०एम० मोदीनगर मंगाने हेतु निर्देश दिये। नायक बसन्त स्वरूप को पडोसी से कब्जा मुक्त कराने डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखने हेतु निदेर्शित किया गया।

इसके बाद हवलदार राजेश कुमार के प्रकरण में एस०डी०एम० मोदीनगर से दोबारा आख्या मंगाने हेतु निर्देशित किया और पूर्व सैनिक महिपाल सिंह के प्लॉट को कम करने हेतु एस०डी०एम० गाजियाबाद को निर्देशित किया। बैठक के अन्त में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद कैप्टन (आई०एन०) राम प्रवेश सिंह द्वारा जिला सैनिक बन्धु बैठक में उपस्थित प्रशानिक अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी तथा बैठक में आये लगभग 40 पूर्व सैनिकों/ आश्रितों का आभार व्यक्त किया तथा आग्रह किया गया कि बैठक में अधिक से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित हो और अपनी समस्या सम्बन्धी आवेदन-पत्र बैठक से दो दिन पूर्व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जनपद-गाजियाबाद में प्रस्तुत करें, जिससें उनकी समस्या का निदान समय से किया जा सके।

"जिला सैनिक बन्धु बैठक" में एडम कमान्डेन्ट स्टेशन हैडक्वाटर बाबूगढ़ जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर श्री सिद्धार्थ, व जिला सैनिक बन्धु बैठक के सदस्य और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के पवन कुमार वरिष्ठ सहायक, विनोद कुमार, कनिष्ठ सहायक व प्रियंका सिंह, कनिष्ठ सहायक, रीतू सिंह, कनिष्ठ सहायक व निपुण पायला कनिष्ठ सहायक, राकेश व पवन उपस्थित रहें ।